Chainpur Assembly Seat: चैनपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे।। Bihar Election 2020

10/8/2020 4:14:12 PM

कैमूरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक चैनपुर विधानसभा सीट (Chainpur Assembly Seat) है। कैमूर जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि इस सीट पर साल 1957 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस के गुप्ता नाथ सिंह को जीत मिली थी। 1967 में भी इस सीट पर कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और एससी सिंह विधायक चुने गए। 1969 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बद्री सिंह चुनाव जीते। 1975 में भारतीय जन संघ ने कब्जा जमाया और लाल मुनि चौबे विधायक चुने गए। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी तो 1980 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से लाल मुनि चौबे विधायक (MLA) चुने गए। 1985 में कांग्रेस के परवेज हसन खां विधायक बने। 1990 में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लाल मुनि चौबे विधायक (MLA) चुने गए। 1995 और 2000 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) तो 2005 के फरवरी और अक्टूबर में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से महाबलि सिंह लगातार चार बार चुनाव जीते। 2009 के उपचुनाव 2010 और 2015 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बृज किशोर बिंद विधायक (MLA) चुने गए।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बृज किशोर बिंद ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के मो. जमा खान को 671 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। बृज किशोर बिंद को कुल 58 हजार 913 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मो. जमा खां को कुल 58 हजार 242 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेडीयू (JDU) के महाबलि सिंह को कुल 30 हजार 287 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बृज किशोर बिंद ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के डॉ. अजय आलोक को 13 हजार 580 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। बृज किशोर बिंद को कुल 46 हजार 510 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे डॉ. अजय आलोक को कुल 32 हजार 930 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के मो. जमा खां को कुल 19 हजार 552 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महाबली सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बृज किशोर बिंद को 1 हजार 916 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। महाबली सिंह को कुल 34 हजार 655 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बृज किशोर बिंद को कुल 32 हजार 739 वोट मिले थे, तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के मो. जमा खां को कुल 26 हजार 869 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर 2 बार बीजेपी (BJP) और एक बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) का कब्जा रहा है लेकिन इस बार के चुनाव में गठबंधनों की बहार है। ऐसे में कौन जीतेगा। यह कह पाना काफी मुश्किल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static