Bihar weather update:गर्मी की मार शुरू! अगले पांच दिनों तक बिहार में बढ़ेगा तापमान, मौसम रहेगा शुष्क!
Monday, Mar 24, 2025-07:17 AM (IST)

Bihar weather update: पिछले तीन-चार दिनों से बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा (light to moderate rainfall in Bihar) दर्ज की गई है। इस दौरान तेज हवा का प्रवाह भी बना रहा, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। हालांकि, इसके बावजूद तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बना रहा।
आज (सोमवार) से बिहार का मौसम पूरी तरह बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश के तापमान में लगातार वृद्धि होगी और तेज धूप (intense sunlight in Bihar) के कारण गर्मी बढ़ेगी। अनुमान है कि तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर रहेगा, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्मी का अहसास होगा।
मौसम पूर्वानुमान (weather forecast for Bihar) के अनुसार, 24 मार्च 2025 से अगले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी रात के समय एक से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान में इस बढ़ोतरी से रात के समय ठंडक का एहसास नहीं होगा और गर्मी का असर बढ़ेगा।
अगले पांच दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, बारिश की संभावना नहीं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र (cyclonic circulation) समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर असम और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अतिरिक्त, एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हालांकि, इन दोनों मौसमी सिस्टमों का प्रभाव बिहार में नगण्य रहेगा, जिससे अगले पांच दिनों तक राज्य में बारिश (no rain in Bihar) और ठंडी हवा के प्रवाह की संभावना नहीं है। इस कारण तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी।
गोपालगंज में सबसे अधिक गर्मी, पटना में भी पारा चढ़ा
रविवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी तो नहीं हुई, लेकिन दक्षिण और उत्तर बिहार दोनों क्षेत्रों में गर्मी का असर देखा गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अब तापमान में और तेजी से बढ़ोतरी होगी। बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे दिन में लू जैसी स्थिति (heatwave-like conditions in Bihar) बनने की संभावना है।