Bihar Top 10 News: पटना पुलिस की लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता की मौत तो CM नीतीश पर भड़के चिराग पासवान
Thursday, Jul 13, 2023-07:29 PM (IST)

पटना: सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, इस लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने इस बात की जानकारी दी हैं। वहीं, दूसरी ओर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
Bihar News: पुलिस लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत, सिर पर आई थी गंभीर चोट
सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, इस लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने इस बात की जानकारी दी हैं।
CM पर भड़के चिराग पासवान, बोले- नीतीश जी इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है... ये बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं तो और क्या है?
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली।
भागलपुर के इस मंदिर में चमत्कार! दूध पीते नजर आए भोलेनाथ, भक्तों का लगा तांता; VIDEO VIRAL
बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शिव मंदिर के अंदर विराजमान शिवलिंग, नंदी व सर्प दूध व जल का सेवन कर रहे हैं।
Bihar Politics: 'जो 15 सालों में नौकरी नहीं दे पाए, वे डाक बंगला चौराहे पर लोगों पर चलवा रहे लाठियां': प्रशांत किशोर
जाने-माने चुनावी रणनीतिकार एवं जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ( Prashant Kishor) ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के वो नेता जो मंच पर खड़े होकर ये दावा करते है कि मैं आपको 10 लाख नौकरियां दे दूंगा, तो वो आपको रोडमैप लगता है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वो आपके ऊपर पटना के डाक बंगला चौराहे पर लाठियां चलवा रहा है तो इसमें बिहार की जनता की गलती है।
Bihar News: एक्शन में शिक्षा विभाग...सभी शिक्षकों की छुट्टियां अगले एक सप्ताह के लिए की गई रद्द
बिहार सरकार ने सभी शिक्षकों की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए रद्द कर दी हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग ने इसके अलावा राज्य के जिलाधिकारियों से भी अनुरोध किया है कि वे शिक्षकों की उपस्थिति की जांच करने के लिए गुरूवार को अपने संबंधित जिलों के सभी सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करें।
JDU ने BJP पर साधा निशाना, कहा- विधानसभा मार्च भाजपा की नौटंकी... हिम्मत है तो केंद्र सरकार से बिहार का हक मांगे
बिहार के पटना में जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार में भाजपा के रूप में एक नकारात्मक विपक्ष है जिसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता ओछी और घटिया राजनीति करना है। अभिषेक झा ने कहा, सदन जनता के पैसों से जनता के लिए चलता है और सदन में जनता से जुड़े मुद्दों का हल होना चाहिए।
Bihar News: पटना में विधानसभा मार्च कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटाभाजपा का विधानसभा मार्च गांधी मैदान से विधानसभा के लिए शुरू हो गया हैं। वहीं, डाकबंगला चैराहे पर सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की लाठीचार्ज में बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
बिहार में Poster Politics: विधानसभा मार्च के बीच RJD का BJP पर पोस्टर वार, मोदी सरकार को बताया जुमलेबाज
एक ओर आज भाजपा के द्वारा महागठबंधन सरकार बनने के बाद बिहार सरकार की नाकामियों के खिलाफ गांधी मैदान से बिहार विधानसभा तक पैदल मार्च किया जा रहा है। वही, दूसरी तरफ राजद के द्वारा केंद्र सरकार के नाकामियों के खिलाफ राजद कार्यालय सहित पटना की सड़कों पर (Bihar Poster Politics) पोस्टर लगाया गया हैं, जिसमें केंद्र सरकार की तमाम नाकामियों का जिक्र हैं।
Bihar Vidhan sabha: विधानसभा में BJP का हंगामा, जीवेश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र को मार्शल ने किया सदन से बाहर
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) के चौथे दिन भी विधानसभा में हंगामा हो रहा है। वहीं, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के आदेश पर पूर्व मंत्री और बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा (Jibesh Kumar) और बीजेपी विधायक कुमार शैलेन्द्र को मार्शल बुलाकर सदन के बाहर कर दिया गया। मार्शल विधायक को हाथ और पैर से उठाकर सदन के बाहर तक लेकर आए।
विजय सिन्हा का आरोप- सदन में विपक्ष को बोलने का नहीं मिल रहा मौका, लोकतंत्र की हत्या हो रही
आज मानसून सत्र के चौथे दिन सदन के भीतर भाजपा एमएलए जीवेश मिश्रा को मार्शल आउट कर दिया गया। सदन से बाहर निकल कर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सदन के अंदर हमारे सभी विधायक पहुंचे थे।