Bihar Top 10 News: पटना में 2 दिवसीय "आम महोत्सव 2023" का किया गया आयोजन तो शाही शादी और पार्टियों पर GST का घेरा
Sunday, Jun 18, 2023-06:33 AM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 2 दिवसीय आम महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। आम महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में उत्पादित विशिष्ट प्रजाति के साथ क्षेत्रीय खास प्रजाति से लोगों को रूबरू कराना एवं बाजार की सम्भावना को तलाशना है। वहीं, पटना में शाही अंदाज में शादी करने वालों के लिए सीजीएसटी (CGST) मुसीबत बनने वाला है। दरअसल, अब अधिक खर्चे वाली शादी और पार्टियों पर टैक्स लगने जा रहा है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
पटना के गांधी मैदान में 2 दिवसीय "आम महोत्सव 2023" का किया गया आयोजन
आम को फलों का राजा कहा जाता है। आजकल मौसम आमों का है। बाज़ार हो या घर सब जगह आम ही आम नज़र आ रहे हैं। आम की खेती बिहार में वृहद पैमाने पर की जाती है। राज्य में कई प्रजातियों के आम की खेती होती है। वहीं, पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में 2 दिवसीय आम महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। आम महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में उत्पादित विशिष्ट प्रजाति के साथ क्षेत्रीय खास प्रजाति से लोगों को रूबरू कराना एवं बाजार की सम्भावना को तलाशना है।
पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 13वीं बैठक संपन्न
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की स्थायी समिति की 13वीं बैठक आज बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में संवाद, 4 देशरत्न मार्ग, पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में दिनांक 17.12.2022 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में सम्पन्न पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में लिए गए निर्णयों पर विचार किया। इनके अलावा ओडीशा, पश्चिम बंगाल एवं बिहार राज्यों द्वारा प्रयुक्त गुड प्रैक्टिसेस से संबंधित 3 बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
Wedding: पटना में शाही शादी और पार्टियों पर GST का घेरा
राजधानी पटना में शाही अंदाज में शादी करने वालों के लिए सीजीएसटी (CGST) मुसीबत बनने वाला है। दरअसल, अब अधिक खर्चे वाली शादी और पार्टियों पर टैक्स लगने जा रहा है। इतना ही नहीं, सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) के अधिकारी विवाह भवन से लेकर कपड़े-जूते तक का हिसाब रखेंगे।
"किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी हमारी पार्टी"
यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी या हमारी सरकार किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन नहीं करेगी।
Bihar Politics: CM पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, कहा- फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इशारों में लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की बात कहकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। इसी कड़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे, ये लिखकर रख लीजिए।
एकसाथ 3 सगी बहनें घर से गायब
बिहार के भागलपुर जिले (Bhagalpur News) से 3 सगी बहनों के गायब हो जाने का मामला सामने आया है। एक साथ तीन बेटियों के लापता होने से माता-पिता और स्वजन परेशान हैं। इस मामले में कई बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही युवक ने तीनों को प्रेम जाल में फंसा कर अगवा किया है।
Bihar News: कोचिंग से लौट रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश
बिहार में (Bihar News) अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वह आए दिन हत्या, लूटपाट, अपहरण जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पर दिनदहाड़े एक छात्रा को बदमाश ने जबरन कार में खींचने की कोशिश की। हालांकि छात्रा वहां से भागने में सफल रही।
Raai Laxmi Latest Photo: राय लक्ष्मी ने देसी अंदाज में लगाया हॉटनेस का तड़का
भोजपुरी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का जलवा सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलता है। एक्ट्रेस आए दिन अपने नए और स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही में राय लक्ष्मी ने गोल्डन कलर का एक खूबसूरत सा लहंगा पहनकर अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे लेकर वह काफी चर्चा में बनी हुई हैं।
बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी: लू लगने से 6 और लोगों की मौत
बिहार में लू और भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। लू की चपेट में आने से प्रदेश में 6 और लोगों की मौत हो गई। इनमें से गोपालगंज में सबसे ज्यादा तीन लोगों की लू लगने से मौत हुई है। इसके अलावा मंगेर और भागलपुर में भी लू लगने से लोगों की जान गई है।
'मस्जिद में लिखी गई थी रामचरित मानस...', RJD विधायक के इस बयान का शिक्षा मंत्री ने किया समर्थन
रामचरित मानस को लेकर आरजेडी विधायक रीतलाल यादव (RJD MLA Ritlal Yadav) के दिए विवादित बयान का बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आप समझिए, तुलसीदास जी ने कहा है मसीत में सोवो और मांग के खाओ, क्योंकि अकबर का जमाना था यह संभव रहा होगा।