बिहार का लाल श्रीनगर में शहीद, 3 महीने पहले हुई थी शादी, अब लौटेगा पार्थिव शरीर; शोक में डूबा गांव

Sunday, Aug 31, 2025-02:33 PM (IST)

Bihar News: बिहार के सारण का आर्मी जवान श्रीनगर में शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। वहीं अब उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

9 मई को हुई थी शादी 
शहीद जवान छोटू शर्मा सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला शर्मा टोला गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, जवान के सिर में गोली लगी थी। सेना के अधिकारियों ने शनिवार देर शाम परिजनों को जवान छोटू के शहीद होने की सूचना दी। हालांकि, उन्होंने गोली चलने की वजह स्पष्ट नहीं बताई है। बताया जा रहा है कि शहीद जवान की शादी इसी साल 9 मई को हुई थी। 

2017 में सेना में भर्ती हुए थे छोटू
परिजनों के अनुसार, शादी के अगले ही दिन छोटू शर्मा को 'ऑपरेशन सिंदूर' की खबर मिली थी, जिसके बाद वे अपनी ड्यूटी लौट गए। परिजनों ने बताया कि छोटू 4 बहनों में सबसे छोटा भाई था। पिता की मौत हो चुकी थी। छोटू 2017 में सेना में भर्ती हुए थे, जिसके बाद घर की स्थिति में सुधार हुआ था। वह अपने परिवार के एकमात्र सरकारी नौकरी वाले शख्स थे। उनकी शहादत के बाद पूरा परिवार गमगीन है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static