Bihar Politics: "नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम पर", दीपांकर भट्टाचार्य का आरोप- जनता पिछले 20 साल से...
Monday, Feb 10, 2025-10:50 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_11_21_025914432dipankarbhattacharya.jp.jpg)
Bihar Politics: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के राष्ट्रीय महसचिव दीपांकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने प्रदेश में विधि-व्यवस्था को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार में भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही चरम पर है। भाकपा माले की ओर से रविवार को बदलो बिहार चंपारण समागम का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में किया गया।
बिहार की जनता पिछले 20 साल से शोषण, हकमारी का दंश झेल रही- Bhattacharya
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता पिछले बीस साल से शोषण, अत्याचार, हकमारी का दंश झेल रही है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar News) की सरकार में अफसरशाही, पुलिस गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि बीस साल से बिहार को बर्बाद करने वाली सरकार को अबकी बार बदलने का मन जनता ने पक्का बना लिया है। न्याय के साथ विकास और सुशासन की जमीनी हकीकत बहुत शर्मनाक और दर्दनाक है।
सत्ता की वास्तविक बागडोर तो भाजपा के हाथ- Dipankar Bhattacharya
भट्टाचार्य ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे बिहार और देश को पता है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सिर्फ एक चेहरा भर हैं। सत्ता की वास्तविक बागडोर तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथ में है। उन्होंने कहा कि आगामी दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की ओर से अपने सहयोगी और समान उद्देश्य वाले संगठनों के सहयोग से बदलो बिहार महा समागम का आयोजन किया गया है। इसमें लाखों लाख की संख्या में पहुंचकर बिहार की भाजपा-जनता दल यूनाईटेड (JDU ) की सरकार यह दिखा देना है कि अबकी बार इस कुशासन की सरकार का जाना तय है।