बिना शादी के मां बनीं भोजपुरी गायिका देवी, IVF की मदद से बेटे को दिया जन्म, बोलीं- दुनिया की सारी खुशी....

Thursday, Sep 11, 2025-12:59 PM (IST)

Bhojpuri Singer Devi: भोजपुरी संगीत की मशहूर लोकगायिका देवी बिना शादी के मां बन गईं हैं। उन्होंने IVF तकनीक की मदद से एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। देवी ने यह खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद उन्हें बधाइयों देने वालों का तांता लग गया। 

दरअसल, देवी ने 9 सितंबर 2025 को ऋषिकेश के AIIMS अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं। देवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत बताया। मां बनने के बाद देवी ने कहा कि उन्हें दुनिया की सारी खुशी मिल गई।उन्होंने बताया कि 7 साल पहले भी मां बनने की कोशिश की थी लेकिन तब प्रयास असफल रहा। वहीं एक बार फिर उन्होंने  IVF प्रक्रिया के जरिए मां बनने का फैसला लिया और उन्होंने जर्मनी के स्पर्म बैंक की मदद ली।

देवी ने बताया कि फैसले में उनके परिवार और करीबी रिश्तेदारों का पूरा समर्थन मिला। बता दें कि भोजपुरी लोकगायिका देवी भोजपुरी संगीत में अश्लीलता के विरोध को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने हमेशा लोकसंस्कृति को सम्मान देने वाले गीत गाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static