Barharia Assembly Seat: बड़हरिया विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Saturday, Oct 24, 2020-11:26 AM (IST)

सीवानः बिहार का बड़हरिया विधानसभा सीट (Barharia Assembly Seat) सीवान लोकसभा के तहत आता है। 1951 में बड़हरिया सीट अस्तित्व में आया था।
1951 में बड़हरिया में हुए पहले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट शगीरुल हक ने जीत हासिल की थी। 1957 में इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट कमरूल हक ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में हुए चुनाव में बड़हरिया से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट राजाराम सिंह ने जीत हासिल की थी। 1967 में सीपीआई (CPI) कैंडिडेट अब्दुल जलील ने सभी विरोधियों को करारी शिकस्त देने में कामयाबी हासिल किया था।
1969 में भारतीय जन संघ के कैंडिडेट रामराज सिंह ने जीत हासिल किया था। वहीं 1972 में सीपीआई (CPI) के टिकट पर अब्दुल जलील ने एक बार फिर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2010 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट श्याम बहादूर सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की टिकट पर श्याम बहादूर सिंह ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा था।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बड़हरिया सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट से श्याम बहादूर सिंह ने जीत हासिल किया था। श्याम बहादूर सिंह ने चुनाव में 65 हजार 168 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट बच्चा पांडे को 50 हजार 585 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से श्याम बहादूर सिंह ने बच्चा पांडे को 14 हजार 583 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट मंटू कुमार, 7 हजार 258 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बड़हरिया सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट श्याम बहादूर सिंह ने जीत हासिल की थी। श्याम बहादूर सिंह ने चुनाव में 53 हजार 707 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट मोहम्मद मोबिन ने 28 हजार 586 वोट हासिल किया था। इस तरह से श्याम बहादूर सिंह ने मोहम्मद मोबिन को 14 हजार 583 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शंकर जी तिवारी 5 हजार 568 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि इस बार के चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा।