Barari Assembly Seat: बरारी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Thursday, Oct 29, 2020-04:47 PM (IST)

 

कटिहारः बिहार का बरारी विधानसभा सीट (Barari Assembly Seat) कटिहार लोकसभा के तहत आता है। 1957 में बरारी सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेसी कैंडिडेट वासुदेव प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी।

1962 और 1967 में भी वासुदेव सिंह ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लगातार 2 बार चुनाव में जीत दर्ज की थी। 1969 के चुनाव में बरारी सीट से सीपीएम कैंडिडेट शकूर ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1972 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर मोहम्मद शकूर ने जीत हासिल की थी। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर बरारी में बासुदेव प्रसाद सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज की गई थी। 1980 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर करूणेश्वर सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था।

1985 में लोकदल के कैंडिडेट मंसूर आलम ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1990 में बरारी से निर्दलीय कैंडिडेट प्रेमनाथ जायसवाल ने जीत हासिल की थी, तो 1995 में मंसूर आलम ने जनता दल के टिकट पर विरोधियों को पटखनी दे दी थी, तो 2000 में आरजेडी (RJD) की टिकट पर बरारी से मंसूर आलम ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2005 और 2010 में बीजेपी (BJP) के टिकट पर विभाषचंद्र चौधरी ने बरारी सीट पर लगातार 2 बार जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2015 में आरजेडी (RJD) की टिकट पर नीरज कुमार ने विरोधियों को मात दे दिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बरारी सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर नीरज कुमार ने चुनाव में जीत हासिल की थी। नीरज कुमार ने चुनाव में 71 हजार 175 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट विभाषचंद्र चौधरी को 56 हजार 839 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नीरज कुमार ने विभाषचंद्र चौधरी को 14 हजार 336 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी (NCP) कैंडिडेट मोहम्मद शकूर,11 हजार 2 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बरारी सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर विभाषचंद्र चौधरी ने जीत हासिल की थी। विभाषचंद्र चौधरी ने चुनाव में 58 हजार 104 वोट हासिल किया था। वहीं एनसीपी (NCP) के कैंडिडेट मोहम्मद शकूर ने 30 हजार 936 वोट हासिल किया था। इस तरह से विभाषचंद्र चौधरी ने मोहम्मद शकूर को 27 हजार 168 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट मंसूर आलम ने 21 हजार 221 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बरारी सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर विभाषचंद्र चौधरी ने जीत हासिल की थी। विभाषचंद्र चौधरी ने चुनाव में 38 हजारा 493 वोट हासिल किया था। वहीं एनसीपी (NCP) कैंडिडेट मोहम्मद शकूर को 35 हजार 330 वोट मिला था। इस तरह से विभाषचंद्र चौधरी ने मोहम्मद शकूर को 3 हजार 163 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट संयोगिता सिंह ने 17 हजार 540 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static