Aurangabad Assembly Seat: औरंगाबाद विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

10/11/2020 11:10:31 AM

 

औरंगाबादः बिहार का औरंगाबाद विधानसभा सीट  (Aurangabad Assembly Seat) औरंगाबाद लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही औरंगाबाद विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951में औरंगाबाद सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट से प्रियव्रत नारायण सिन्हा ने जीत हासिल की थी।

1957 में भी इस सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट प्रियव्रत नारायण सिन्हा ने एक बार फिर जनता का भरोसा हासिल किया था। 1962 में एसडब्ल्यूए पार्टी के कैंडिडेट बृजमोहन सिंह ने कांग्रेस से औरंगाबाद सीट छीन लिया था। वहीं 1967 में औरंगाबाद सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट एस सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1969 में औरंगाबाद सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एक बार फिर यहां प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1969 में यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट सरयू सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एनसीओ के कैंडिडेट बृजमोहन सिंह ने औरंगाबाद में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था।

वहीं 1977 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में औरंगाबाद से कांग्रेस कैंडिडेट राम नरेश सिंह ने जीत हासिल की थी तो 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में एक बार फिर रामनरेश सिंह ने बतौर निर्दलीय कैंडिडेट ही जीत हासिल की थी। 1985 के चुनाव में औरंगाबाद सीट से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट बृजमोहन सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1990 में यहां से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट बृजमोहन सिंह ने चुनाव में जीत हासिल किया था, तो 1995 बीजेपी कैंडिडेट रामाधार सिंह ने औरंगाबाद सीट पर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 2000 में यहां से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट सुरेश मेहता ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बीजेपी कैंडिडेट रामाधार सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर औरंगाबाद से आनंद शेखर सिंह ने जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में औरंगाबाद सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर आनंद शेखर सिंह ने जीत हासिल की थी। आनंद शेखर सिंह ने 63 हजार 637 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी के कैंडिडेट रामाधार सिंह को 45 हजार 239 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट आनंद शेखर सिंह ने बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट रामाधार सिंह को 18 हजार 398 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) कैंडिडेट कौशल सिंह, 15 हजार 260 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में औरंगाबाद सीट पर बीजेपी की टिकट पर रामाधार सिंह ने जीत हासिल की थी। रामाधार सिंह ने चुनाव में 41 हजार 176 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट सुनील कुमार सिंह ने 34 हजार 934 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) की टिकट पर रामाधार सिंह ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट सुनील कुमार सिंह को 6 हजार 242 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) कैंडिडेट कौशल सिंह, 13 हजार 12 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में औरंगाबाद सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट रामाधार सिंह ने जीत हासिल की थी। बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट रामाधार सिंह ने 55 हजार 813 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट सुरेश मेहता को 35 हजार 953 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट रामाधार सिंह ने आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट सुरेश मेहता को 19 हजार 860 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट सैयद मोहम्मद जफर इस्लाम, 12 हजार 157 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static