झारखंड और महाराष्ट्र में एक साथ होंगे विधानसभा चुनाव! कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान

Monday, Oct 14, 2024-11:43 AM (IST)

रांची: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र और झारखंड दोनों के एक साथ विधानसभा चुनाव होंगे।

बताया जा रहा है कि झारखंड में 2 से 3 चरण में चुनाव कराया जा सकता है। आयोग चुनाव की तिथियों का निर्धारण त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कर रहा है। 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 3 नवंबर को भाई दूज और 7 व 8 नवंबर को छठ महापर्व है, जबकि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस और गुरु नानक जयंती दोनों हैं। आयोग उक्त सभी तिथियों के मद्देनजर चुनाव की तिथियां निर्धारित कर रहा है। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जायेगी। इसके बाद राज्य सरकार कोई भी नयी योजना शुरू नहीं कर सकेगी।

बता दें कि 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है जबकि 5 जनवरी 2025 को पंचम झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पूरा होगा। कयास लगाए जा रहे हैं दोनों राज्यों के एक साथ चुनाव होंगे। वहीं, 2019 में झारखंड में पांच चरण में चुनाव कराए गए थे। महागठबंधन के तहत झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static