Araria Assembly Seat: अररिया विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

11/5/2020 12:23:54 PM

अररियाः अररिया विधानसभा सीट (Araria Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। अररिया विधानसभा सीट, अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है। 1951 में अररिया सीट अस्तित्व में आया था।

1951 में निर्दलीय कैंडिडेट जियाउर रहमान हाजी ने अररिया सीट पर जीत हासिल किया था। 1957 में अररिया सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट जियाउर रहमान ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1962 में निर्दलीय कैंडिडेट बालकृष्णा झा ने अररिया की जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 1967 और 1969 में अररिया सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट शीतल प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल कर लिया था। 1972 में अररिया सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट आजम ने एसओपी (SOP) पार्टी की टिकट पर जीत हासिल कर लिया था।

1977 में हुए चुनाव में अररिया सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट श्रीदेव झा ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1980 के चुनाव में अररिया सीट से जनता पार्टी के टिकट पर मोहम्मद तस्लीमुद्दीन ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 1985 में अररिया सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी की टिकट पर हलीमुद्दीन अहमद ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1990 में अररिया सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में निर्दलीय कैंडिडेट विनोद कुमार रॉय ने जनता का भरोसा जीत लिया था। 1995 में इस सीट पर हुए चुनाव में बीपीपी के कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने जीत हासिल किया था।

2000 के चुनाव में अररिया सीट से एक बार फिर बतौर निर्दलीय कैंडिडेट विजय कुमार मंडल ने एक बार फिर जीत हासिल कर लिया था। 2005 के चुनाव में बीजेपी (BJP) के टिकट पर प्रदीप कुमार सिंह ने जीत हासिल कर लिया था। वहीं 2010 के चुनाव में लोजपा (LJP) के कैंडिडेट जाकिर हुसैन खान ने अररिया सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था तो 2015 के चुनाव में अररिया सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट अवैदुर रहमान ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में अररिया सीट से कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट अवैदुर रहमान ने जीत हासिल कर लिया था। अवैदुर रहमान ने चुनाव में 92 हजार 667 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट अजय कुमार झा को 52 हजार 623 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अवैदुर रहमान ने अजय कुमार झा को 40 हजार 44 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट एस आर झा, 5 हजार 898 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में अररिया सीट से एलजेपी (LJP) की टिकट पर जाकिर हुसैन खान ने चुनाव में जीत हासिल की थी। जाकिर हुसैन खान ने चुनाव में 49 हजार 532 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट नारायण कुमार झा ने 31 हजार 471 वोट हासिल किया था। इस तरह से जाकिर हुसैन खान ने नारायण कुमार झा को 18 हजार 61 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट मोईदुर रहमान ने 18 हजार 344 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में अररिया सीट से बीजेपी (BJP) के टिकट पर प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव में 36 हजार 89 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट मोईदुर रहमान को 32 हजार 938 वोट मिला था। इस तरह से प्रदीप कुमार सिंह ने मोईदुर रहमान को 3 हजार 151 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट विजय कुमार ने 23 हजार 146 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static