सारण में दर्दनाक हादसा, घर लौट रहे 20 वर्षीय युवक को यूं खींच ले गई मौत...मची चीख-पुकार
Wednesday, Aug 27, 2025-01:44 PM (IST)

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव निवासी शशि कपूर का बीस वर्षीय पुत्र हिमांशु सिंह अपने मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कोपा थाना क्षेत्र के पियानो पोखरा के समीप मुख्य पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।