पटना में तेज रफ्तार ने मचाई तबाही! कार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत..... 1 घायल; मचा कोहराम
Tuesday, Aug 26, 2025-08:27 AM (IST)

Patna Road Accident: बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
मृतकों में 1 महिला और 3 बच्चियां शामिल
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जमुनीचक गांव के समीप तेज रफ़्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में 1महिला और 3 बच्चियां शामिल हैं। वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग शौच के लिए जा रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही गाड़ी ने 5 लोगों को रौंद दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई और आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।