छठ पूजा पर यात्रियों को बड़ी सौगातः रेलवे चलाएगा 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

10/7/2022 5:44:23 PM

हाजीपुरः छठ पूजा पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पूजा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से/तक के लिए निम्नानुसार अतिरिक्त 14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

14 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें इस प्रकार हैं-

1. 03255/03256 पटना-आनंद विहार टर्मिनस-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूजा स्पेशल (प्रतिदिन): 03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 15.10.2022 से 07.11.2022 तक प्रतिदिन पटना से 10.00 बजे प्रस्थान कर उसी तिथि को 23.40 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 03256 आनंद विहार टर्मिनस-पटना पूजा स्पेशल 16.10.2022 से 08.11.2022 तक आनंद विहार टर्मिनस से 01.00 बजे प्रस्थान कर उसी तिथि को 14.45 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी।

2. 04072/04071 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपरफास्ट पूजा स्पेशल: 04072 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल दिनांक 21.10.2022 और 29.10.2022 को दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर उसी तिथि को 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04071 पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल 21.10.2022 और 29.10.2022 को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी।

3. 04018/04017 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल: 04018 दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल दिनांक 28.10.2022 को दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर उसी तिथि को 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04017 पटना-दिल्ली पूजा स्पेशल 28.10.2022 को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी।

4. 04058/04057 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशलः 04058 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 23.10.2022 एवं 26.10.2022 को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 04057 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 24.10.2022 और 27.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन किऊल, मोकामा, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

5. 04034/04033 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल: 04034 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 21.10.2022 एवं 25.10.2022 को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 04033 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 22.10.2022 और 26.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन किऊल, मोकामा, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

6. 04048/04047 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: 04048 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 20.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 21.10.2022 को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

7. 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: 04028 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 26.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 12.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 27.10.2022 को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

8. 04022/04021 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: 04022 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 22.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04021 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 23.10.2022 को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

9. 04060/04059 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल: 04060 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 20.10.2022 एवं 26.10.2022 को दिल्ली से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04059 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 21.10.2022 और 27.10.2022 को दरभंगा से 18.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

10. 04032/04031 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल: 04032 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल दिनांक 27.10.2022 को दिल्ली से 14.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04031 दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल 28.10.2022 को दरभंगा से 18.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

11. 04068/04067 नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल: 04068 नई दिल्ली-सहरसा पूजा स्पेशल दिनांक 21, 26 एवं 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से 00.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04067 सहरसा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 22, 27 एवं 30 अक्टूबर को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बरौनी जंक्शन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

12. 04016/04015 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: 04016 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 23.10.2022 एवं 26.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनस से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04015 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 24.10.2022 एवं 27.10.2022 को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

13. 04062/04061 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल: 04062 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 21, 25 एवं 28 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से 15.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04061 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 22, 26 एवं 29 अक्टूबर को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.10 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।

14. 04064/04063 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल: 04064 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 22.10.2022 को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 04063 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 23.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static