बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Thursday, Jul 02, 2026-10:19 AM (IST)

Bihar IPS Transferred: बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया तथा एक अन्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की महानिदेशक सह अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रीता वर्मा को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं का महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा बनाया गया है। 

  • पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक, मधनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

 

  • आतंकवाद निरोधक दस्ता के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दराद को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का अपर पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 

 

  • इसी तरह अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) बनाया गया है तथा उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

 

  • साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक अमृत राज को आतंकवाद निरोधक दस्ता का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। 

 

  • अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) की अपर पुलिस महानिदेशक कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। वह अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। 

 

  • इसी तरह बिहार मानवाधिकर आयोग के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, एससीआरबी,बनाया गया है। 

 

  • पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी, पंकज कुमार राज को पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) बनाया गया है। 

 

  • इसी तरह मधनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की पुलिस महानिरीक्षक एस.प्रेमलथा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। 

 

  • कहलगांव (भागलपुर) की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 सुश्री गरिमा को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर बनाया गया है। 

 

  • दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 शिवम धाकड़ को मधुबनी का पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। 

 

  • वहीं, मसौढ़ी की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 कोमल मीणा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (विधि-व्यवस्था), पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static