शर्मनाक! एक दो नहीं.. बल्कि 11 दरिंदों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, 8 आरोपी कोरोना पॉजिटिव

Monday, Apr 19, 2021-03:19 PM (IST)

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पर एक दो नहीं.. बल्कि 11 दरिंदों ने महिला को हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद महिला 2 दिन तक अचेत अवस्था में रही। वहीं पुलिस के द्वारा सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों की कोरोना जांच करवाई, जिसमें 8 आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले। इतना ही नहीं जांच करवाने पर पीड़िता भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।

मामला झारखंड के पाकुड़ का है, जहां पर महिला शाम को शौच करने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में कुछ युवक शराब पी रहे थे। महिला को अकेले देखकर आरोपियों ने हथियार के बल पर उसे अगवा कर लिया। साथ ही कुछ दूर झाड़ियों में ले जाकर आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने अपने कुछ और रिश्तेदारों को बुला लिया और पूरी रात महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सभी आरोपी सुबह महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह घर पहंची और 2 दिन तक बेहोश रही।

वहीं घटना के बाद परिजनों ने महिला का इलाज करवाया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवकों को पहले से जानकारी थी कि महिला शाम को शौच करने जाती है। इसके चलते वह सभी हथियार लेकर पहले से ही घात लगाए बैठे थे और शराब का सेवन कर रहे थे। बता दें कि सभी कोरोना पॉजिटिव आरोपियों का कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना अस्पातल में इलाज करवाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static