हेमंत सोरेन ने कहा- ‘सहाय योजना'' से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा जुड़कर दिखाएंगे अपना हुनर

Wednesday, Sep 01, 2021-11:20 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘सहाय' योजना' से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने को कहा है। सोरेन ने मंगलवार को कहा कि इस योजना का उद्देश्य खेल के माध्यम से लोगों और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना है।

इसी के साथ ही सीएम ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र की प्रतिभा को एक पहचान देकर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है। ‘‘अवसर मिलने पर ये युवा अपना हुनर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर दिखाएंगे। वहीं अब मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के बाद खेल विभाग नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष खेल योजना ‘सहाय' योजना पर कार्य कर रहा है।''

योजना के तहत 19 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को जोड़ा जाएगा। पंचायत स्तर से बच्चों को लेकर उन्हें प्रखंड एवं जिला स्तर तक खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। उसके बाद वे अपनी प्रतिभा के अनुसार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा बिखेरेंगे। खेल और पुलिस विभाग के समन्वय से योजना को संचालित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static