मातम में बदलीं शादी की खुशियां: नदी में नहाने के दौरान डूबने से 2 छात्राओं की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Sunday, Jun 23, 2024-12:14 PM (IST)

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 छात्राओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्राओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के रनिया थाना क्षेत्र के कारो नदी का है। बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय जेनल नामक छात्रा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शनिवार को जेनेल, 24 वर्षीय असरिता और उसकी मां मरियम तिरु कारो नदी में गई। मरियम नदी किनारे कपड़े धो रही थी और असरिता और जेनल नदी में नहा रही थीं। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गयीं।

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी वाले घर में मातम फैल गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static