Vidhan Sabha Election 2024: क्या गोमिया सीट पर सुदेश महतो का चलेगा करिश्मा?

Monday, Oct 14, 2024-03:47 PM (IST)

गोमिया: गोमिया विधानसभा सीट बोकारो जिले का हिस्सा है। ये सीट गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2005 के चुनाव में गोमिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट छट्टू राम महतो विधायक चुने गए थे। वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में गोमिया से कांग्रेस के माधव लाल सिंह ने जीत हासिल की तो 2014 के चुनाव में गोमिया की जनता ने झामुमो नेता योगेंद्र प्रसाद को विधायक बना दिया।

PunjabKesari

2019 के चुनाव में गोमिया सीट से आजसू कैंडिडेट लंबोदर महतो ने जीत हासिल की थी। इस बार आजसू को बीजेपी के कैडर वोट का भी एक हिस्सा मिल सकता है इसलिए गोमिया सीट से आजसू कैंडिडेट की स्थिति काफी मजबूत लग रही है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं गोमिया विधानसभा सीट पर 2019 के चुनाव में आजसू कैंडिडेट लंबोदर महतो ने जीत हासिल की थी। लंबोदर महतो 71 हजार आठ सौ 59 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेएमएम कैंडिडेट बबीता देवी 60 हजार नौ सौ 22 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट माधव लाल सिंह 26 हजार एक सौ तीन वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में गोमिया सीट से जेएमएम कैंडिडेट योगेंद्र प्रसाद ने जीत हासिल की थी। योगेंद्र प्रसाद ने 97 हजार सात सौ 99 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट माधव लाल सिंह ने 60 हजार दो सौ 85 वोट हासिल किया था। इस तरह से योगेंद्र प्रसाद ने माधव लाल सिंह को 37 हजार पांच सौ 14 वोटों से मात दे दी थी। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट विमल कुमार जायसवाल, 3 हजार आठ सौ 28 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में गोमिया सीट से कांग्रेस कैंडिडेट माधव लाल सिंह ने जीत हासिल की थी। माधव लाल सिंह  31 हजार पांच सौ 40 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं आजसू कैंडिडेट योगेंद्र प्रसाद  23 हजार दो सौ 37 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से माधव लाल सिंह ने योगेंद्र प्रसाद को 8 हजार तीन सौ तीन वोटों से मात दे दी थी। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट साबी देवी, 19 हजार 23 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2019 के विधानसभा चुनाव में गोमिया सीट आजसू के खाते में जाएगी। 2019 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट लक्ष्मण कुमार नायक 18 हजार 11 वोट लाने में सफल रहे थे। यानी इस बार आजसू कैंडिडेट को गोमिया सीट पर बीजेपी को मिले वोट का बड़ा हिस्सा भी ट्रांसफर हो सकता है। इसलिए गोमिया सीट पर आजसू कैंडिडेट की स्थिति इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार से मजबूत लग रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static