Potka Vidhan Sabha Seat: पोटका विधानसभा सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएंगी मीरा मुंडा? Vidhan Sabha Election 2024

Saturday, Oct 26, 2024-01:07 PM (IST)

पोटका: पोटका विधानसभा सीट, जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। पठारी क्षेत्र होने के चलते बेहद कम हिस्‍से में इस इलाके में फसलों का उत्‍पादन किया जाता है, लेकिन इस इलाके में भारी मात्रा में खनिज पाया जाता है। इस इलाके की आबादी में सबसे ज्‍यादा संख्‍या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग रहते हैं। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग तेंदू पत्‍ता बेचकर, पशुपालन और कृषि के जरिए अपनी जीविका चलाते हैं। पूर्वी सिंहभूम यानि जमशेदपुर जिले में आने वाली पोटका सीट राजनीतिक नज़रिए से भी काफी खास है।

2005 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में भले ही जेएमएम के अमूल्य सरदार विधायक चुने गए, लेकिन 2009 और 2014 में बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्जा कर लिया और मेनका सरदार विधायक चुनीं गईं थीं। कांग्रेस इस सीट पर बस ज़ोर आजमाइश ही करती रह गई लेकिन सीट हासिल नहीं कर पाई। 2019 के विधानसभा चुनाव में पोटका सीट पर जेएमएम कैंडिडेट संजीव सरदार ने जीत हासिल की थी। इस बार भी जेएमएम से संजीव सरदार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं पोटका सीट से बीजेपी ने इस बार मीरा मुंडा पर दांव लगाया है। मीरा मुंडा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी हैं।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम कैंडिडेट संजीव सरदार ने जीत हासिल की थी। संजीव सरदार ने एक लाख 10 हजार सात सौ 53 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो बीजेपी कैंडिडेट मेनका सरदार 67 हजार छह सौ 43 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वहीं आजसू कैंडिडेट बुलू रानी सिंह पांच हजार सात सौ 35 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं पोटका विधानसभा सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट मेनका सरदार लगातार विधायक चुनी गईं थीं। मेनका सरदार को 68 हज़ार एक सौ 91 वोट मिले थे तो दूसरे नंबर पर जेएमएम कैंडिडेट संजीव सरदार को 61 हज़ार चार सौ 85 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस कैंडिडेट दुखनी माई सरदार को 14 हज़ार दो सौ 27 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट मेनका सरदार ने बाजी मारी और विधायक चुनी गईं। मेनका सरदार को 44 हज़ार 95 वोट मिले थे तो कांग्रेस कैंडिडेट सुबोध सिंह सरदार 28 हज़ार तीन सौ 85 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। तीसरे नंबर पर रहे जेएमएम कैंडिडेट अमूल्य सरदार को 24 हज़ार सात सौ 89 वोट मिले थे।

बीजेपी ने पोटका सीट से मीरा मुंडा को टिकट दिया है। हो सकता है कि अब मेनका सरदार बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकती हैं। इससे बीजेपी को नुकसान हो सकता है। वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज गणेश महली भी बीजेपी को झटका दे रहे हैं ऐसे में मीरा मुंडा के लिए चुनाव में जीत हासिल करना आसान नहीं लग रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static