Vidhan Sabha Election 2024: क्या कुमार जयमंगल बेरमो पर कब्जा कायम रखने में होंगे सफल?

Wednesday, Oct 16, 2024-02:55 PM (IST)

बेरमो: बेरमो विधानसभा, गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। बेरमो विधानसभा सीट बोकारो जिले का हिस्सा रहा है। 2005 के विधानसभा चुनाव में बेरमो से बीजेपी के योगेश्‍वर महतो ने जीत हासिल की थी तो 2009 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बाजी पलट दी थी। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने योगेश्वर महतो को हरा कर जीत हासिल की थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर से वापसी कर ली। 2014 में बेरमो की जनता ने एक बार फिर वोटों की चोट से योगेश्‍वर महतो की झोली भर दी थी।

PunjabKesari

2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी, लेकिन उनके निधन के बाद बेरमो सीट पर उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी कांग्रेस पार्टी की टिकट पर कुमार जयमंगल के ही चुनावी मैदान में उतरने की संभावना है। बेरमो सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने जीत दर्ज की थी। कुमार जयमंगल ने बीजेपी कैंडिडेट योगेश्वर महतो बाटुल को मात दे दिया था। जयमंगल सिंह ने योगेश्वर महतो बाटुल को 14 हजार दो सौ 25 से अधिक वोट से पराजित किया था।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बेरमो सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने 88 हजार नौ सौ 45 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो बीजेपी कैंडिडेट योगेश्वर महतो 63 हजार सात सौ 73 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं आजसू कैंडिडेट काशीनाथ सिंह 16 हजार पांच सौ 46 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में बेरमो सीट से बीजेपी कैंडिडेट योगेश्वर महतो ने जीत हासिल की थी। योगेश्वर महतो ने 80 हजार चार सौ 89 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह ने 67 हजार आठ सौ 76 वोट हासिल किया था। इस तरह से योगेश्वर महतो ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को 12 हजार छह सौ 13 वोटों से मात दे दी थी। वहीं जेवीएम कैंडिडेट काशीनाथ सिंह, 13 हजार आठ सौ 80 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में बेरमो सीट से कांग्रेस कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने 47 हजार सात सौ 44 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट योगेश्वर महतो, 41 हजार एक सौ 33 वोट ही हासिल कर पाए थे। इस तरह से राजेंद्र प्रसाद सिंह ने योगेश्वर महतो को 6 हजार छह सौ 11 वोटों से मात दे दी थी। वहीं सीपीआई कैंडिडेट आफताब आलम खान, 20 हजार पांच सौ 49 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

बेरमो सीट को कुमार जयमंगल का पारिवारिक गढ़ माना जाता है। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कुमार जयमंगल को ही टिकट देने का मन बना रही है। ऐसे में बीजेपी कैंडिडेट के लिए यहां जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static