झारखंड के गोड्डा में अज्ञात लोगों ने की महिला की चाकू घोंपकर हत्या

1/5/2022 1:15:49 PM

 

गोड्डाः गोड्डा के मेहरमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को 40 वर्षीय एक महिला की अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर तिवारी ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। महिला के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे शौच के लिए वह घर से निकली थी।

बाद में बायपास के किनारे खेत में शव मिला। परिजनों ने महिला के कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के चार बच्चे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static