NH-419 पर 3 ट्रकों की आपस में टक्कर, मौके पर मची चीख पुकार; सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें

Thursday, Feb 19, 2026-01:02 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिहिजाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 419 पर तीन ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका चालक 
मिहिजाम में राष्ट्रीय राजमार्ग 419 पर कुरमीपाड़ा रेल अंडरपास के पास बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। आमने-सामने से आ रही दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तीसरी ट्रक भी अनियंत्रित होकर दोनों ट्रकों से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली ट्रक बंगाल की ओर से आ रही थी। उसने जामताड़ा की दिशा में जा रही दूसरी ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। उसी समय चावल लादकर बिहार नंबर की एक अन्य ट्रक बंगाल की ओर जा रही थी। सामने अचानक हुए हादसे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह भी दोनों ट्रकों से भिड़ गई।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही
इस दुर्घटना में चालक और खलासी समेत कुल चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की वजह से एनएच-419 पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static