"सीएम के पद पर बैठे लोगों ने झारखंड को कर दिया तबाह", Ranchi में मध्य प्रदेश के पूर्व CM ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

Thursday, May 23, 2024-11:22 AM (IST)

रांची: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के धनबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची में भाजपा मोर्चा के युवा सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में युवा सदस्यों को जीत का मंत्र दिया।

"मध्य प्रदेश एवं झारखंड के सभी सीटों पर होगी BJP की जीत"
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार बनने जा रही है। आदिवासी सीटों पर भी बंपर जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एवं झारखंड के सभी सीटों पर बीजेपी की जीत होगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र महिलाओं को 1 लाख दिए जाने वाले बयान को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस वादे करती है, लेकिन वादे निभाती नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 साल तक वादे करते रही। ये गठबंधन नहीं ठगबंधन सरकार है।

"PM मोदी ने देश को ऊंचाई पर पहुंचाया है"
हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर जो बैठे थे उन्होंने झारखंड को तबाह कर दिया, कलंकित करने का पाप किया है और अब जेल में हैं। आज मोदी जी हैं जिन्होंने देश को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है। मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। झारखंड की जनता भी मोदी जी के प्रति विश्वास रखती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static