धनतेरस के अगली सुबह स्टाफ ने खोला बजाज शोरूम, नजारा देख उड़ गए होश...फटाफट पहुंची पुलिस
Monday, Oct 20, 2025-12:58 PM (IST)
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बजाज शोरूम में लाखों की चोरी हुई। घटना की सूना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के टायर मोड़, कांके बार स्थित वोल्कन बजाज शोरूम का है। बताया जा रहा है कि चोरों ने शोरूम में सेंधमारी कर लगभग 5 लाख रुपये नकद और कुछ महत्वपूर्ण चेक चुरा लिए। यह रकम धनतेरस के दिन हुई दोपहिया वाहन की बिक्री की बताई जा रही है। शोरूम के मालिक दिनेश पोद्दार ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11:30 बजे शोरूम को बंद किया गया था। रविवार सुबह जब स्टाफ ने ताला खोला, तो तिजोरी टूटी हुई और नकदी गायब पाई गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि चोरों ने बाथरूम के एग्जॉस्ट फैन को हटा कर अंदर प्रवेश किया था। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का वीडियो खंगाल रही है तथा फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों का अध्ययन कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

