विविधता और समावेश को बढ़ावा देते हुए टाटा स्टील ने मनाया इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी

4/2/2022 11:38:17 AM

 

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में अपने परिचालन के क्षेत्रों में विविधता और समावेश को बढ़ावा देते हुए टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने अंतररष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

डिवीजन ने माइंस में ट्रांसजेंडर के पहले बैच के साथ विजिबिलिटी का अपना पहला अंतररष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस मनाया। इस मौके पर कुल 14 ट्रांसजेंडर मौजूद थे। इसका उद्देश्य ट्रांस लोगों के द्वारा सामना किए जाने वाले संघर्षों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अधिक संरक्षित अधिकारों की वकालत करना और समुदाय को सशक्त बनाना है।

टाटा स्टील के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी समावेशी औद्योगिक विकास को सक्षम करने के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय समेत अन्य नयी पहचान को अंगीकार करना जारी रखेगी। कंपनी ने 2025 तक 25 प्रतिशत विविधतापूर्ण कार्यबल का लक्ष्य रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static