झारखंड के पूर्व मंत्री बोले- देश के संविधान को बने 72 साल का समय हो चुका, अब बड़े बदलाव की आवश्यकता
11/28/2022 1:02:13 PM

रांचीः भाजपा के पूर्व सांसद और झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा है कि देश के संविधान को बने 72 साल से अधिक का समय हो चुका है और ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें अब बड़े बदलाव की आवश्यकता है।
झारखंड के पूर्व मंत्री ने यहां कहा कि मेरी राय में अब देश को एक सर्वदलीय बैठक कर पुन: संविधान सभा बनाने की आवश्यकता है, ताकि पुन: एक बार देश के संविधान के हर एक बिंदु पर वर्तमान परिपेक्ष्य को ध्यान में रख कर आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि और जरूरत पड़ने पर बदलाव भी किया जा सके ताकि आतंकवाद, अपराध, भ्रष्टाचार, न्याय में देरी जैसी समस्याओं से यह देश मज़बूती से उभर सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी से इस पर विचार करने का विनम्र आग्रह किया है।
डॉ. राय ने कहा कि हमारा संविधान अपने आप मे पूरी दुनिया से अलग है, हमारा संविधान ही है, जो हमारे लोकतंत्र को दुनिया की सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाता है। देश में संविधान के लागू हुए 72 साल से कुछ अधिक समय हुए हैं, इस दौरान संविधान में जरूरत के अनुसार 105 संशोधन किए गए हैं। अब तो हर साल एक न एक संशोधन की आवश्यकता पड़ ही जाती है और इन संशोधन के बाद भी न्यायिक व्यवस्था में कमी प्रतीत होती है, कई बार न्याय मिलने में देरी हो जाती है और कई बार आम लोगों को न्याय नहीं मिल पाता। इन परिस्थितियों में मुझे दीन दयाल उपाध्याय द्वारा कही गई एक बात याद आती है, उन्होंने कहा था 'विदेशों का देशानुकुल और देश का युगानुकूल सोच या परिवर्तन होना चाहिए।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी वायुसेना के ब्रिगेडियर जनरल ग्रेड पर नियुक्ति के लिए भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नामित

सोमालिया में अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के कुख्यात सदस्य को मार गिराया

युवती की हत्या का एक आरोपी फिल्लौर से गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,896 हुई