ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हेमंत ने ठगा नहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरोप

Friday, Aug 23, 2024-08:50 AM (IST)

 

रांचीः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का उल्लेख करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनके सभी करीबियों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिनको हेमंत ने ठगा नहीं।'' रांची पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘चंपई सोरेन ने अपना दर्द बयां किया है। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में एक हैं, जिन्होंने शिबू सोरेन के साथ काम किया है लेकिन जिस तरह उनका अपमान किया गया, कोई भी आहत होगा।''

वहीं केंद्रीय मंत्री ने हेमंत की भाभी सीता सोरेन के पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए झामुमो से निष्कासन का भी जिक्र किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static