ओरमांझी मामले का मुख्य आरोपी शेख बिलाल गिरफ्तार, स्वीकार किया अपराध
Saturday, Jan 16, 2021-01:21 PM (IST)
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में तीन जनवरी को मिली सिर कटी महिला की लाश के सिर को तलाशने के बाद आखिरकार पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने शुक्रवार की रात एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शेख बिलाल के रूप में हुई है जिसे एक गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंठ जबरदस्ती ठूंसा, विरोध करने पर किया हमला; पुलिस के हत्तथे चढ़ा आरोपी

