वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

5/28/2022 11:31:22 AM

रांचीः झारखंड में वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह न्यूज विंग में समाचार संपादक के रूप में कार्यरत थे। गैस और दर्द की शिकायत लेकर वह ऑकिर्ड अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी जांच की गई। जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उसके बाद इनका इलाज सुरू हुआ, लेकिन शाम चार बजे के करीब उनका निधन हो गया।

अस्पताल परिसर में काफी संख्या में पत्रकार, उनके परिजन औऱ जाननेवाले पहुंचे थे। नवीन शर्मा की हाल ही में फिल्मी गीतों पर एक किताब ‘फिल्मी गीतों का सफर' प्रकाशित हुई थी। फिल्मी लेखन में उन्हें काफी रुचि थी। इसके अलावा समसामयिक विषयों पर भी वह लेखन करते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static