झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, CM हेमंत ने जताया दुख

Sunday, Aug 03, 2025-06:29 PM (IST)

रांची: झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और आजाद सिपाही अखबार के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में चल रहा था।

सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"

उल्लेखनीय है कि हरिनारायण सिंह प्रभात खबर, हिंदुस्तान, खबर मंत्र और सन्मार्ग अखबार में संपादक रह चुके थे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी इन्हें कई वर्षों तक काम करने का अवसर मिला था। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत रविवार पत्रिका से की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static