सीट शेयरिंग से नाराज RJD ने इंडिया गठबंधन को दी चेतावनी, कहा- अगर कल तक कोई सम्मानजनक निर्णय नहीं हुआ तो...

Sunday, Oct 20, 2024-06:05 PM (IST)

रांची: इंडिया एयरलाइंस में सीट बंटवारा से नाराज चल रहे राजद ने आज यानी रविवार को भी अपने पत्ते नहीं खोले। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय नेता मनोज झा ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अगर कल तक हमारे पार्टी को सम्मानजनक सीट नहीं मिलती है तो कल पार्टी एक बड़ा निर्णय ले सकती है।

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन का गठन हम लोगों ने किया है। झारखंड निर्माण में हम लोग की अहम भूमिका रही है। देश में बीजेपी का सबसे कट्टर विरोधी अगर कोई रहा तो वह है राष्ट्रीय जनता दल। सांसद मनोज झा ने कहा कि हम किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते हैं, लेकिन अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनना है तो उन्हें बड़ा दिल दिखाना होगा। साथ ही साथ कांग्रेस के साथियों को भी बड़ा दिल दिखाना होगा
 
मनोज झा ने महागठबंधन से अलग होने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कल सुबह 11:00 बजे तक कोई सम्मानजनक निर्णय नहीं हुआ तो पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। मनोज झा ने कहा कि पिछली बार राष्ट्रीय जनता दल 7 सीटों पर लड़ा। यह तो पार्टी को चाहिए ही चाहिए। इसके साथ 2 से 3 ऐसी सीटें है जिसमें पार्टी मजबूत हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static