झारखंड के अरमानों, आकांक्षाओं को साकार करने में संघर्ष पथ पर अथक, अडिग बढ़ते रहेंगे: सुदेश महतो

Wednesday, Jun 22, 2022-06:58 PM (IST)

रांचीः आजसू पार्टी के संकल्प दिवस पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी वीर जुझारू साथियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को जोहार एवं नमन करते हुए कहा कि गुमान और गर्व से भरे इस दिन हम सभी संकल्प लें कि झारखंड के अरमानों, आकांक्षाओं को संजोने व साकार करने में संघर्ष पथ पर अथक, अडिग बढ़ते रहेंगे। 

महतो ने आज कहा कि आजसू का झारखण्ड आंदोलन को खड़ा करने एवं परिणाम देने तक का एक लंबा एवं गौरवशाली इतिहास रहा है और उसी इतिहास को सामने रखकर आज हम भविष्य का संकल्प ले रहें। ज्ञात हो कि 22 जून को आजसू पार्टी ने पूरे राज्य के प्रखंड एवं जिला कार्यालय में संकल्प दिवस मनाया। इसी क्रम में हरमू, रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में संकल्प दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा राज्य की वर्तमान स्थिति एवं भावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि झामुमो महागठबंधन की सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों और कल्पनाओं के विपरीत कार्य कर रही है। जिन सपनों के साथ आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी उसमें स्वशासन, झारखंडी पहचान एवं अस्मिता को स्थापित करना तथा यहां के जनमानस के हित में राज्य के संसाधनों का उपयोग मुख्य रूप से शामिल था। लेकिन आज सरकार के सारे कार्य उन सपनों के विपरीत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static