रामगढ़ः मूक महिला से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, परिवार के लोगों ने पकड़ा था रंगे हाथ

Tuesday, Jul 20, 2021-11:48 AM (IST)

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में एक मूक महिला से दुष्कर्म के आरोप में 24 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी(एसडीपीओ) किशोर कुमार रजक ने बताया कि कुजु थाना अंतर्गत एक गांव में यह घटना हुई।

पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज करायी शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला से तब बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी। अधिकारी ने बताया कि घर वापस आने पर परिवार के लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

घटना के बाद पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बयान दर्ज कराने के लिए मूक-बधिरों के विशेषज्ञों से संपर्क किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static