Ranchi News: सो रहे थे लोग तभी कानों में पड़ी किसी के गिरने की तेज आवाज, दौड़े-दौड़े बाहर पहुंचे सभी मंजर देखकर रह गए सन्न

Friday, Feb 06, 2026-11:51 AM (IST)

Ranchi News: रांची से एक दुखद खबर सामने आई है। शहर के जाने-माने बिल्डर और व्यवसायी अनुराग सरावगी ने अपने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अनुराग ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान
रांची के प्रसिद्ध बिल्डर अनुराग सरावगी ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली। उन्होंने ब्लेयर अपार्टमेंट स्थित अपने आवास की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अनुराग सरावगी की उम्र करीब 45 साल थी। अनुराग सरावगी मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे। घटना के समय वह अपने फ्लैट में अकेले थे। उनकी पत्नी और दोनों बच्चे उस समय तमिलनाडु में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे।

अनुराग सरावगी का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला
अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि गुरुवार रात सभी लोग सो चुके थे। तभी अचानक ऊपर से किसी के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। जब गार्ड और अन्य लोग बाहर पहुंचे तो अनुराग सरावगी का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। घटना में उनका मोबाइल फोन पूरी तरह टूट गया था, जिसे पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब्त कर लिया है। अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर उनके बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे, जबकि दूसरे फ्लोर पर उनका एक और फ्लैट अंदर से बंद पाया गया।

पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही
घर में काम करने वाली नौकरानी ने पुलिस को बताया कि अनुराग सरावगी घर लौटते समय फोन पर किसी से तेज आवाज में बात कर रहे थे और काफी गुस्से में दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि फोन पर बहस के बाद अनुराग अचानक बाहर चले गए। कुछ ही देर बाद बालकनी से गिरने की आवाज सुनाई दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static