पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण का मंत्र हमें देता है प्रेरणा: दीपक प्रकाश

9/26/2021 11:13:10 AM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शत-शत नमन करते हुए भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पंडित जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण में समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। उनके राष्ट्रहित सर्वोपरि के बताए मार्ग पर चलते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले‘एकात्म मानववाद व अंत्योदय'के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के कल्याण के पक्षधर थे। सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमेशा प्रेरणा देता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बिरंची नारायण, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, सुमन कुमार, राकेश भास्कर, योगेंद प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, किसलय तिवारी, विनोद सिंह, रूपेश सिन्हा, रेणुका मुर्मू,लक्ष्मी कुमारी, बबिता वर्मा, निशि जयसवाल, अमन जयसवाल, अरविंद तिवारी, अमित साहू, शोभा यादव, अस्मित सिंह, दीपक सिंहा सहित कई उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static