हेमंत सोरेन से पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने की मुलाकात, 30 सितंबर को पंडाल अनावरण करने के लिए किया आमंत्रित

Wednesday, Sep 28, 2022-05:08 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा पंडाल का 30 सितंबर को अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, महासचिव राजीव कुमार पप्पू, सचिव अजय कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह मौजूद थे। इस बीच मुख्यमंत्री सोरेन से आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड के सदस्यों ने भी मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का 30 सितंबर को उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया।

इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की मूर्ति सप्रेम भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में क्लब के संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, वरीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और सत्येंद्र गुप्ता के अलावा सुभाष राय, बिट्टू शुभम तथा शिवम चौधरी शामिल थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static