विजयादशमी के अवसर पर CM हेमंत ने दी हार्दिक बधाई, कहा- यह पर्व स्वस्थ, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण समाज का करे निर्माण

Saturday, Oct 12, 2024-11:11 AM (IST)

रांची: आज देशभर में विजयादशमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश एवं झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, "विजयादशमी के पावन पर्व पर झारखंड समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। असत्य पर सत्य, अन्याय और न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का म। सभी खुशहाल रहें, यही कामना करता हूं।"


बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा
बता दें कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को लंका से मुक्त कराया था। दशहरे पर हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static