मंईयां योजना: CM हेमंत दक्षिणी छोटानागपुर के 5 जिलों की महिलाओं के खाते में डालेंगे एक-एक हजार रुपए

Monday, Sep 02, 2024-10:40 AM (IST)

रांची:रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातू चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम बुधवार चार सितंबर को निर्धारित है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।  मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों के बीच योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया जायेगा।

तीन लाख से अधिक लाभुक होंगे शामिल
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा से लाभुक शामिल होंगे।कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा से तीन लाख से अधिक लाभुक शामिल होंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्धारित कार्य एवं दायित्वों के ससमय निर्वहन हेतु पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया है।बता दें कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेमंत सोरेन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत झारखंड की महिला लाभुकों को हर साल 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static