झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने किया पदभार ग्रहण

Saturday, Jun 17, 2023-08:02 PM (IST)

Ranchi: झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष जयशंकर पाठक और सदस्य राकेश सिन्हा, संजीव तिवारी, अजय मिश्रा ने आज यहां पदभार ग्रहण किया। देवघर, रजरप्पा, जगन्नाथपुर मंदिर रांची के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वास्तिक गायन किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख नवनियुक्त तमाम सदस्यों को बधाई दी।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि राज्य के तमाम मंदिरों जिर्णोद्धार और श्रद्धालुओं को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी ताकि राज्य और देश के कोने-कोने से जो श्रद्धालु देवघर, रजरप्पा या भद्रकाली मंदिर पूजा करने आते हैं उनको किसी प्रकार से कोई कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। वैसे मंदिरों में भी लोगों के सहयोग से पीपी मॉडल पर धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा जहां लोगों को ठहरने की भी व्यवस्था हो सके। पदभार ग्रहण करने के उपरांत बोर्ड के सदस्य राकेश सिन्हा ने कहा कि रांची का पहाड़ी मंदिर रांची के हृदय स्थली के साथ-साथ राज्य का एक प्रमुख मंदिरों के शुमार में आता है। सावन माह में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। बहुत जल्द पहाड़ी मंदिर में कैसे श्रद्धालुओं को सुविधा मिले ये तय किया जाएग। लापूंग में जो सांई मंदिर है उस मंदिर को भी विकसित करने का काम धार्मिक न्यास बोर्ड करेगी।

पदभार समारोह में मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अमुल्य नीरज खलखो, केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, शमशेर आलम, शान्तनू मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, अमरेन्द्र सिंह, संजय पांडे, मुकेश यादव, दिनेश लाल सिन्हा अजय सिंह, सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static