JJMP संगठन से जुड़ा नक्सली लोहरदगा से गिरफ्तार, कई सामान हुए बरामद

Thursday, Sep 11, 2025-12:38 PM (IST)

लोहरदगा: प्रतिबंधित झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) संगठन से जुड़े एक नक्सली को बीते बुधवार को लोहरदगा जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान कालेश्वर खेरवार के रूप में हुई है और कुछ महीने पहले सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ हो जाने के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बच रहा था। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे सदर थाना क्षेत्र के ब्रह्म डीहा गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और जेजेएमपी के पर्चे जब्त किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static