सांसद सुनील सोरेन की रेल मंत्री से मांग- दुमका से फिर से चलाई जाए 'हमसफर एक्सप्रेस'

3/26/2022 1:27:14 PM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने रेल मंत्री से शुक्रवार को मुलाकात कर गोड्डा से चलने वाली हम सफर एक्सप्रेस का विस्तार कर दुमका से चलाने की मांग की है।

सोरेन ने रेल अश्वनी वैष्णव से शुक्रवार को दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के संबंध में रेल मंत्री से काफी देर तक विचार विमर्श किया। सांसद ने रेलमंत्री को जानकारी दी कि हमारा संसदीय क्षेत्र दुमका जो झारखंड की उपराजधानी है और संथाल परगना प्रमंडल का मुख्यालय, यहां अभी भी रेल सुविधाओं की काफी कमी है। खासतौर पर दुमका से नई दिल्ली जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है।

सांसद ने रेल मंत्री को जानकारी दी कि हाल ही में रेलवे से जुड़े गोड्डा से हमसफर एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए चलती है। यदि इस ट्रेन का विस्तार दुमका तक कर दिया जाए तो दुमका और आसपास के जिलों के लिए पटना और नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी। इससे इस क्षेत्र के लोगों की चिर परिचित मांग पूरी हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static