झारखंड में Monsoon ने ली एंट्री, राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; तापमान में भारी कमी

6/23/2024 11:40:28 AM

रांची: झारखंड में मानसून का इंतजार खत्म हो गया। 6 दिन की देरी के बाद शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर चुका है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है जिससे कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों में पूरे झारखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। झारखंड में आने वाले दिनों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

PunjabKesari

25 जून को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बता दें कि हाल के ही दिनों में झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। सभी लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। राज्य में हीट वेव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा रखी थी। भीषण गर्मी के चलते राज्य में हजारों चमकादड़ की मौत हो चुकी है। कई बंदरों की भी जान चली गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static