CM हेमंत से मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात, रांची में होने वाले एयर शो में शामिल होने का दिया न्योता

Monday, Apr 07, 2025-06:21 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री सोरेन से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

PunjabKesari

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में 19 एवं 20 अप्रैल को विश्व स्तरीय एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना की ओर से झारखंड में पहली बार रांची में एयर शो का आयोजन हो रहा है। जानकारी के मुताबिक इसे लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और उन्हें आमंत्रित किया।

PunjabKesari

ज्ञातव्य है कि संजय सेठ 2019 से रांची लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं और इस समय नरेंद्र मोदी की सरकार में रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस मुलाकात के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static