'बड़हरवा प्रकरण' पर मंत्री आलमगीर आलम तत्काल दें इस्तीफा: दीपक प्रकाश

6/25/2020 4:05:30 PM

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बड़हरवा प्रकरण पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार का वास्तविक चेहरा छह माह में सबके सामने आ गया है। यह सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुकी है। राज्य में ठेका मैनेजमेंट कंपनी जनहित के कार्यों की बोली लगा रही है, जिसमें सरकार के वरिष्ठ मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि शामिल है। स्थिति स्पष्ट है कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की जड़े कितनी गहरी हो गई है।

प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाकर जिस प्रकार से कांग्रेस ने राज्य को लूटा था उसी प्रकार फिर से लूटने की साजिश रची गई है। प्रकाश ने कोल ब्लॉक नीलामी के निर्णय का विरोध भी राज्य में खनिजो को लूटने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने केलिय ही किया जा रहा। प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री के नैतिकता की यह अग्नि परीक्षा होगी। मंत्री जल्द से जल्द इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री उनसे इस्तीफा मांगें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static