5 और 6 दिसंबर को संथाल परगना में मोटर साइकिल रैली में शामिल होंगे Marandi

Tuesday, Dec 05, 2023-09:46 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रांची दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस से दुमका के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने यहां बताया कि मरांडी 5 और 6 दिसंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित मोटर साइकिल रैली में शामिल होंगे। 5 दिसंबर को मरांडी दुमका से काठीकुंड, गोपीकांदर, गुमा मोड़, महेशपुर, अमरापाड़ा, हिरणपुर होते हुए लिट्टीपाड़ा, कुमारभाजा पहुंचेंगे।

वहीं शिवपूजन पाठक ने बताया कि 6 दिसंबर को मरांडी लिट्टीपाड़ा से पाकुड़िया तक मोटर साइकिल यात्रा में शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

static