बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया दीवार लेखन का शुभारंभ

Tuesday, Jan 16, 2024-04:05 PM (IST)

 

रांचीः भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर 15 जनवरी से दीवार लेखन अभियान शुरू की है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका विधिवत शुभारंभ किया जबकि झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में और रांची में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अभियान की शुरुआत की।

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए। अभियान के संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय कमिटी के संयोजक सरोज सिंह बनाए गए हैं तथा सह संयोजक के रूप में अमित सिंह, सूरज चौरसिया और अमित साहू शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static