चतरा के एक जंगल से बरामद हुआ नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

7/21/2020 1:10:54 PM

चतराः झारखंड के चतरा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के बंदराहा जंगल से पुलिस ने सोमवार को एक नर कंकाल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर बंदराहा जंगल से एक नर कंकाल बरामद किया गया है। बरामद नर कंकाल को जांच के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है। इधर, निजरा गांव निवासी रामदेव यादव ने बरामद नर कंकाल पर दावा किया है। उन्होंने गांव के तीन लोगों पर प्रेम प्रसंग के मामले में उनके पुत्र जितेंद्र कुमार का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है।

रामदेव ने कहा कि करीब एक माह पूर्व उसका पुत्र गांव की ही एक लड़की के साथ मिला था। घटना के बाद से जितेंद्र लापता था। इस बीच पुलिस रामदेव के बयान के आधार पर मामले के अनुसंधान में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मामले में बरामद कंकाल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कारर्वाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static