मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को दी वैश्विक पहचान: हेमंत सोरेन

8/29/2020 7:09:25 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर बताया और कहा कि ध्यानचंद जी ने भारतीय हॉकी को पूरे विश्व में पहचान दी।

सोरेन ने मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा भारतीय हॉकी को गरिमामयी पहचान मेजर ध्यानचंद जी ने दिलाई थी। इस दिवस को देश 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में हॉकी समेत अन्य खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने देश के लोगों को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static